ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीशहर के पूजा पंडाल: सीप से बने मंदिर में विराजेंगी मां भगवती

शहर के पूजा पंडाल: सीप से बने मंदिर में विराजेंगी मां भगवती

नटराज युवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से लोआडीह चौक के पास सीप से तैयार मंदिर में मां भगवती विराजेंगी। पंडाल में सीप के अलावा थर्मोकोल और प्लाईवुड पर किया गया बारीक काम आकर्षण होगा। चटक रंग...

शहर के पूजा पंडाल: सीप से बने मंदिर में विराजेंगी मां भगवती
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 16 Sep 2017 02:48 AM
ऐप पर पढ़ें

नटराज युवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से लोआडीह चौक के पास सीप से तैयार मंदिर में मां भगवती विराजेंगी। पंडाल में सीप के अलावा थर्मोकोल और प्लाईवुड पर किया गया बारीक काम आकर्षण होगा। चटक रंग मनभावन होंगे। पंडाल की आंतरिक सज्जा भी मनोहारी होगी। इसमें दीवारों पर नक्काशी होगी।

गोस्वामी टेन्ट हाउस से जुड़े पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगर पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। इस काम में 15 कारीगर जुटे हुए हैं। पंडाल की ऊंचाई 45 फीट, लंबाई 65 फीट और चौड़ाई 20 फीट होगी। समिति 60 साल से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। पूजा समिति के बनमाली मंडल, जागो महतो ने बताया कि इस बार मां भगवती द्वारा महिषासुर वध का विद्युतचालित प्रदर्शन होगा। महावीर चौक के कलाकार बबलू वर्मा भगवान शिव द्वारा बाल रूप गणेश के सिर काटने का प्रसंग प्रदर्शित करेंगे। 10 मिनट का यह प्रसंग विद्युतचालित होगा। पंडाल और आसपास के क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। संस्था की ओर से अक्षरधाम, अमरनाथ गुफा, स्वर्ण महल के अलावा कई बार विद्युतचालित प्रसंग की प्रस्तुति दी जा चुकी है।

आयोजन में संस्था के प्रदीप साहू, रवि प्रकाश, दिनेश राम, पप्पू सिंह, अर्जुन साहू, संजीत सिंह, अंकित, मुन्नू, प्यारेलाल, उमेश, मोती, प्रेम, कलीम राम, संजय, अजय यादव, मंटू लाला, संजीत राम, गोलू महतो, राजकुमार समेत अन्य सदस्यों की भागीदारी होती है। पूजा समिति के अध्यक्ष बीरू साहू ने बताया कि मां की प्रतिमा हुगली के मूर्तिकार कार्तिक पाल बना रहे हैं। पूजा परिसर में मेला भी लगेगा। आयोजन पर 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें