ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमांडर में मैदान में ठनका से फुटबॉलर की मौत

मांडर में मैदान में ठनका से फुटबॉलर की मौत

हेसमी मैदान में चल रहे एकदिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान शनिवार को ठनका गिरने से एक फुटबाल खिलाड़ी की मौत हो गयी। मैच टांगरबसली और सनराइज क्लब पुनगी के बीच शुरू होनेवाला था। दोनों तरफ के खिलाड़ी...

मांडर में मैदान में ठनका से फुटबॉलर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 23 Jul 2017 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

हेसमी मैदान में चल रहे एकदिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान शनिवार को ठनका गिरने से एक फुटबाल खिलाड़ी की मौत हो गयी। मैच टांगरबसली और सनराइज क्लब पुनगी के बीच शुरू होनेवाला था। दोनों तरफ के खिलाड़ी मैदान में वार्मअप कर रहे थे। मैदान में कुल 19 खिलाड़ी थे। इसी बीच ठनका गिरा और 19 में से 16 खिलाड़ी मैदान पर गिर पड़े। गिरनेवाले खिलाड़ी में से पुनगी की ओर से खेल रहे मुड़मा निवासी 32 वर्षीय रोहित उरांव उर्फ बुधुवा उरांव दोबारा नहीं उठ पाए। वहीं पुनगी के अनिल उरांव, रमेश उरांव और विजय उरांव को भी हल्की चोटे आयीं। आयोजन समिति की ओर से तुरंत ही मिशन स्थित कांसटैंट लिवंस अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठनका इतना जोरदार था कि स्टेडियम के बगल से सटे ट्रांसफॉरमर का सारा इंसुलेटर तक उड़ गया। रोहित ने अपने खेल करियर की शुरुआत खेल झारखंड स्पोर्ट्स एकेडमी से की। स्टॉपर रोहित ने रांची जिला में लोगों के बीच अपनी पहचान जल्द बना ली थी। ए डिवीजन के लीग मैच में रोहित टीम का एक अहम खिलाड़ी था। आरएसए से दो साल तक खेलने के बाद बाद तीन साल रांची फुटबॉल क्लब (आरएफए) की ओर से भी उन्होंने लीग खेली। पिछले साल उन्होंने आदिवासी सुख शांति क्लब ब्रांबे से ए डिवीजन का मैच खेला। रोहित की दो बेटियां हैं। साथ में पत्नी के अलावा मां-बाप भी हैं। रोहित खेती कर घर चला रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें