ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीखूंटी की मनमोहक वादियों के बीच झरने की मधुर आवाज

खूंटी की मनमोहक वादियों के बीच झरने की मधुर आवाज

झारखंड के प्रसिद्ध जलप्रपातों में एक नाम है पंचघाघ। राजधानी से महज 50 किमी दूर इस जलप्रपात की खूबसूरती बारिश के इस मौसम में देखते ही बनती है। यहां बनई नदी पांच भागों में बंटकर पांच झरनों को जन्म देती...

खूंटी की मनमोहक वादियों के बीच झरने की मधुर आवाज
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 21 Jul 2017 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के प्रसिद्ध जलप्रपातों में एक नाम है पंचघाघ। राजधानी से महज 50 किमी दूर इस जलप्रपात की खूबसूरती बारिश के इस मौसम में देखते ही बनती है। यहां बनई नदी पांच भागों में बंटकर पांच झरनों को जन्म देती है। पांच झरनों का अवलोकन सिर्फ बरसात के मौसम में ही हो पाता है। मुख्य झरने का विहंगम दृश्य के साथ अन्य चार झरने इन दिनों काफी मनमोहक लग रहे हैं। पंचघाघ की सारी गंदगी धुल चुकी है, कहीं गंदगी देखने को नहीं मिल रहा। पंचघाघ के चारों ओर फैले साल के पेड़ों के हरे पत्ते झरनों की खूबसूरती और पहाड़ों से टकराकर निकलते मधुर संगीत मंत्रमुग्ध कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें