ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीएम्पावर झारखंड ने की शहर की सफाई, मंदिरों के बाहर लगाए डस्टबीन

एम्पावर झारखंड ने की शहर की सफाई, मंदिरों के बाहर लगाए डस्टबीन

एम्पावर झारखंड की ओर से शहर के विभिन्न मंदिरों एवं बड़ा तलाब के आसपास सफाई की गयी। मौके पर रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नरक निगम बन गया है। शहर बेहाल है और...

एम्पावर झारखंड ने की शहर की सफाई, मंदिरों के बाहर लगाए डस्टबीन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 25 Sep 2017 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

एम्पावर झारखंड की ओर से शहर के विभिन्न मंदिरों एवं बड़ा तलाब के आसपास सफाई की गयी। मौके पर रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नरक निगम बन गया है। शहर बेहाल है और अधिकारी अपना काम नहीं कर रहे हैं। रांची हमारा शहर है। इसे हम सब मिलकर संवारेंगे और संपन्न बनायेंगे। अभियान के दौरान रविवार को मंदिरों के बाहर और जहां कचरों का अंबार था, वहां डस्टबीन रखा गया। एम्पावर झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। बड़ा ताल के समीप की खुशबू कटारुका ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय काम है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यहां के निवासी एम्पावर झारखंड एवं कांग्रेस का साथ देंगे। जायसवाल ने कहा की हमारी संस्था की ओर से 22 वार्ड में मच्छर मुक्त के लिए फॉगिंग ड्राइव एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। राजेश सिन्हा सन्नी ने कहा रांची को स्वच्छ बनाने के लिए युवा कांग्रेस की टीम जमीनी तौर पर आगे आएगी। अभियान में राहुल राय, पंचम सिंह, राजीव नारायण प्रसाद, अंकिता ऋतुराज, सुरभि कुमारी, अमरजीत कुमार सिंह, कुलदीप कुमार, रितेश कुमार, ऋषभ कुमार एवं रांची सिविल सोसाइटी के विकास सिंह एवं प्रेम कट्टारुका ने भी सहयोग दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें