ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीठगी मामले में दिल्ली पुलिस ने रांची से दो को लिया हिरासत में

ठगी मामले में दिल्ली पुलिस ने रांची से दो को लिया हिरासत में

रांची के चुटिया की छात्राओं का जन-धन खाता खुलवाकर ठगी के पैसे ट्रांजेक्शन किए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला तब सामने आया जब दिल्ली के लोगों से लाखों की ठगी की पड़ताल करने दिल्ली पुलिस बुधवार...

ठगी मामले में दिल्ली पुलिस ने रांची से दो को लिया हिरासत में
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 21 Jun 2017 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची के चुटिया की छात्राओं का जन-धन खाता खुलवाकर ठगी के पैसे ट्रांजेक्शन किए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला तब सामने आया जब दिल्ली के लोगों से लाखों की ठगी की पड़ताल करने दिल्ली पुलिस बुधवार को रांची पहुंची। दिल्ली पुलिस ने रांची के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए युवकों में पत्थलकुदवा निवासी रणवीर विश्वास और रातू रोड मेट्रो गली निवासी अमरजीत सोनी उर्फ विक्की हैं। दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर आरएस मल्लिक के मुताबिक दिल्ली के दर्जनों लोगों से लॉटरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। इससे संबंधित मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले की छानबीन के दौरान रांची के पांच खातों में ट्रांजेक्शन किए जाने का मामला सामने आया। फिलहाल दिल्ली पुलिस चुटिया पुलिस की मदद से इस रैकेट से जुड़े अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। फिलहाल दिल्ली पुलस मामले में पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों को थाने में ही रखा गया है। छह छात्राओं के खाते में लाखों का ट्रांजेक्शन : पुलिस के मुताबिक दिल्ली के लोगों से ठगी के पैसे चुटिया की छात्राओं के खाते में फॉर्वड किए जा रहे थे। संबंधित खाता धारकों की छानबीन में संबंधित खाते रांची की छात्राओं के नाम निकला। इसके बाद पुलिस उन छात्राओं को गिरफ्तार करने पहुंच थी। हालांकि पुलिस जब छात्राओं के घर पहुंची, तो पता चला कि उनके खाते अमरजीत सोनी ने खुलवाए थे। जिसका पासबुक और एटीएम दोनों रख लिया था। छात्राओं के खाते से 20 लाख से अधिक का ट्रांजेक्शन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें