ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबरसात तक पूरा करें अधिकतर काम : नीलकंठ सिंह मुंडा

बरसात तक पूरा करें अधिकतर काम : नीलकंठ सिंह मुंडा

ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा की। विभागीय सचिव अविनाश कुमार और मुख्य अभियंता विवेकानंद मिश्रा को बरसात से पहले अधिक से अधिक काम कराने का निर्देश...

बरसात तक पूरा करें अधिकतर काम : नीलकंठ सिंह मुंडा
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीMon, 22 May 2017 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा की। विभागीय सचिव अविनाश कुमार और मुख्य अभियंता विवेकानंद मिश्रा को बरसात से पहले अधिक से अधिक काम कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों की जानकारी लेने के लिए दोनों अधिकारियों को बुलाया था। 
सचिव ने मंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की राशि जिलों को भेज दी गई है। पहले से स्वीकृत योजनाओं का काम चल रहा है। अधिकारियों को समय पर काम को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कई नई योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। साथ में आवंटन आदेश भी निकाला गया है। 
मंत्री ने कहा कि योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की योजनाओं पर उनका विशेष ध्यान है। हर महीने कार्यों की समीक्षा की जा रही है, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुंडा ने काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें