ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमुख्यमंत्री ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर लांच किया तसर से निर्मित परिधान

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर लांच किया तसर से निर्मित परिधान

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बदलते वक्त के साथ यहां के तसर उत्पादकों और तसर को परिधान का रूप देने वालों को अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। फैशन के अनुरूप और बाजार की मांग के अनुरूप हमें चलना...

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर लांच किया तसर से निर्मित परिधान
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीThu, 25 May 2017 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बदलते वक्त के साथ यहां के तसर उत्पादकों और तसर को परिधान का रूप देने वालों को अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। फैशन के अनुरूप और बाजार की मांग के अनुरूप हमें चलना होगा। ताकि झारखंड का तसर विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थपित कर सके। तसर उत्पादन और बेहतर परिधान बाजार में उपलब्ध करा हम दुनिया में एक मजबूत बाजार बना सकते हैं। दास गुरुवार को रांची के एक होटल में आयोजित झारखंड फैशन फेस्टिवल के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे।
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार तसर उद्योग को बढ़ावा देने हेतु कृतसंकल्पित है। झारखंड की टेक्सटाइल नीति बेहतर है। अब तक तीन टेक्सटाइल उद्योग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। आनेवाले दिनों में और भी निवेश होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 82 प्रतिशत तसर का उत्पादन होता है। लेकिन सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से यहां के कच्चा माल का उपयोग कोई और कर अपनी ब्रांडिंग करता है। झारक्राफ्ट को इस दिशा में कार्य करते हुए एक ब्रांड के रूप में विकसित होना होगा। 
दास ने कहा कि राज्य में देश का 62% लाह का उत्पादन होता है। यहां के लाह से बनी चूड़ियां अन्य राज्यों की पहचान से बिकती हैं। इस परिपाटी को हमें बदलना है। इसमें सरकार कार्य कर रही है। राज्य में मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड का गठन हो रहा है। बोर्ड में 32 हजार गांव की महिलाओं को जोड़ने की पहल होगी। इस तरह करीब 4.80 लाख महिलाओं को जोड़ने की योजना है। इन महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण पर राज्य सरकार करीब 700 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
कुपला कैफेला की निदेशक समिस्था सोम ने कहा कि देश की विशाल धरोहर से प्रभावित हूं। मैंने भारतीय टेक्सटाइल को चुना और सोशल मीडिया के माध्यम से कई देश में कार्य कर रहे है। यहां की तकनीक और परिधान सबको पसंद हैं। झारखंड में तसर का काम बेहतर है। यहां की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनको इस उद्योग से जोड़ने की पहल हो रही है।
जम्मू कश्मीर से आये बिलाल अहमद ने कहा कि कश्मीर देश-दुनिया में हैंडलूम के लिए जाना जाता है। कश्मीर की सरकार ने हैंडलूम में काफी काम किया है। केंद्र सरकार ने भी इस उद्योग को आगे लाने और रोजगार सृजन हेतु कार्य किया है। झारखंड का तसर उत्कृष्ठ कोटि का है। इस अवसर पर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, उद्योग निदेशक के रवि कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें