ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीधर्म स्वतंत्र विधेयक पारित होने पर भाजपा ने मनाई खुशी

धर्म स्वतंत्र विधेयक पारित होने पर भाजपा ने मनाई खुशी

भाजपा ने विधानसभा से झारखंड धर्म स्वतंत्र विधेयक, 2017 पारित होने पर खुशी जाहिर की है। भाजपा कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस...

धर्म स्वतंत्र विधेयक पारित होने पर भाजपा ने मनाई खुशी
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीSun, 13 Aug 2017 03:28 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने विधानसभा से झारखंड धर्म स्वतंत्र विधेयक, 2017 पारित होने पर खुशी जाहिर की है। भाजपा कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस कानून के बाद धर्मपरिवर्तन पर रोक लग सकेगा और इस काम में लगे लोगों का मनोबल टूटेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपने संदेश में कहा है कि अब लोभ दे कर धर्मांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध लग सकेगा। भाजपा इस विधेयक का स्वागत करती है। राज्य में धर्मांतरण एक गंभीर समस्या है। इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसमें किसी के धार्मिक स्वतंत्रता का हनन नहीं है।उधर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास का अभिनंदन किया गया। उनको गुलाल लगाया गया और लड्डू बांटे गए। मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में समीर उरांव, प्रदीप वर्मा , दीपक प्रकाश, राजेश शुक्ला, प्रवीण प्रभाकर, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक  समेत अन्य लोग शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें