ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीभाजपा ने नीतीश को दी बधाई, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

भाजपा ने नीतीश को दी बधाई, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर झारखंड प्रदेश भाजपा में जश्न मनाया गया। प्रदेश के पार्टी कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। पार्टी पदाधिकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री...

भाजपा ने नीतीश को दी बधाई, आतिशबाजी कर मनाया जश्न
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीFri, 28 Jul 2017 01:49 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर झारखंड प्रदेश भाजपा में जश्न मनाया गया। प्रदेश के पार्टी कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। पार्टी पदाधिकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी और उनके कदम को ऐतिहासिक बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि न्याय के साथ विकास कर्तव्य है, लेकिन भ्रष्टाचार के साथ विकास को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। नीतीश कुमार ने इसे चरितार्थ कर दिया। उनका फैसला साहसिक है। उन्हें भाजपा के साथ आने और बिहार का मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, महामंत्री दीपक प्रकाश, खादी बोर्ड अध्यक्ष संजय सेठ, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, मनोज मिश्रा, केके गुप्ता, सोना खान, आरती सिंह, लक्ष्मण प्रासद सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें