ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआज बिरसा मुंडा के गांव जाएंगे अमित शाह

आज बिरसा मुंडा के गांव जाएंगे अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार की सुबह 10 बजे स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के खूंटी के उलिहातू गांव जाएंगे। वह भगवान बिरसा की जन्मस्थली पर मल्यार्पण करेंगे। उनके परिजनों से मिलेंगे। इसके...

आज बिरसा मुंडा के गांव जाएंगे अमित शाह
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 17 Sep 2017 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार की सुबह 10 बजे स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के खूंटी के उलिहातू गांव जाएंगे। वह भगवान बिरसा की जन्मस्थली पर मल्यार्पण करेंगे। उनके परिजनों से मिलेंगे। इसके अलावा सरकार की शहीद ग्राम विकास योजना की शुरुआत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इससे पहले सुबह नौ बजे रांची के अरगोड़ा में स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। उलिहातू से वह दोपहर एक बजे तक रांची वापस आएंगे। इसके बाद स्थानीय होटल में चैंबर के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। 2.30 बजे पार्टी के विस्तारकों के साथ बैठक करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिन के रांची प्रवास के बाद रविवार शाम चार बजे दिल्ली वापस लौटेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें