ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराज्य के विश्वविद्यालयों में एक पद्धति से हों चुनाव: विद्यार्थी परिषद

राज्य के विश्वविद्यालयों में एक पद्धति से हों चुनाव: विद्यार्थी परिषद

छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला। एबीवीपी सदस्यों ने राज्यपाल को छह सूत्रीय ज्ञापन भी...

राज्य के विश्वविद्यालयों में एक पद्धति से हों चुनाव: विद्यार्थी परिषद
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 23 Aug 2017 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला। एबीवीपी सदस्यों ने राज्यपाल को छह सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। इसमें मांग की गई कि राज्य के पांचों विश्वविद्यालयों में एक ही पद्धति से चुनाव कराए जाएं। उनका कहना था वर्तमान में कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर चुनाव कराया जाता है। जिससे विश्वविद्यालय पर आर्थिक दबाव पड़ता है। साथ ही, विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।एबीवीपी ने मांग की कि कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर एक साथ प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए जाएं। साथ ही, छात्रसंघ को प्रभावी बनाने के लिए विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष को सिंडिकेट और एकेडेमिक काउंसिल का सदस्य बनाया जाए। एबीवीपी सदस्यों का तर्क था कि ऐसा होने से छात्रों के अनुरूप पाठ्यक्रम बनाए जा सकेंगे। उन्होंने राज्य के पांचों विश्वविद्यालय में एक ही समय छात्र संघ चुनाव कराने की भी मांग की। पूर्व के छात्रसंघ पदाधिकारियों को अधिकार न दिए जाने का हवाला देते हुए मांग की गई कि चुनाव पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों के कर्तव्य, आधिकार स्पष्ट किए जाएं। राज्यपाल से आग्रह किया गया कि एकेडेमिक कैलेंडर जारी करने के लिए सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित करें। राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर जल्द ही कुलपतियों की कांफ्रेंस बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में 10-11 प्रतिशत विद्यार्थियों को भागीदारी देखने को मिलती है। इसे बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने भरोसा दिलाया कि शैक्षणिक सत्र में हर हाल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में डॉ पंकज कुमार, याज्ञवल्क्य शुक्ल, नाथु गाड़ी, शशांक राज, आशुतोष सिंह शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें