ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकांग्रेस नेता अशोक सुंडी समेत पांच गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और एक नाइन एमएम की पिस्टल बरामद

कांग्रेस नेता अशोक सुंडी समेत पांच गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और एक नाइन एमएम की पिस्टल बरामद

तीन छात्र के अपहरण, फिरौती की डिमांड और फिर बरामदगी की कहानी किसी फिल्मी प्लाट सी है। हनी ट्रैपिंग के जरिए युवती ने छात्रों को अपने जाल में फंसाया। अपहरणकर्ता ने पुलिसकर्मी बन कर छात्रों को डराया-...

कांग्रेस नेता अशोक सुंडी समेत पांच गिरफ्तार, 
 दो देसी कट्टा और एक नाइन एमएम की पिस्टल बरामद
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 23 Sep 2017 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन छात्र के अपहरण, फिरौती की डिमांड और फिर बरामदगी की कहानी किसी फिल्मी प्लाट सी है। हनी ट्रैपिंग के जरिए युवती ने छात्रों को अपने जाल में फंसाया। अपहरणकर्ता ने पुलिसकर्मी बन कर छात्रों को डराया- धमकाया। स्कार्पियो गाड़ी में बेहोश करने के बाद तीनों छात्रों को चाईबासा के गोईलकेरा जंगल के एक गांव ले जाया गया। अपहरणकर्ता बार बार छात्रों से कहते थे कि तुमलोग दो दिनों से बेहोश हो। तुमलोगों को हम आंध्रप्रदेश के जंगल ले आए हैं। यहां तुम्हारी पुलिस कभी आ भी नहीं सकती। 500 पुलिसवाले भी यहां आयेंगे तो हमलोग सबको मार कर भगा देंगे। हमारी पार्टी यहां काफी मजबूत है। अपहरणकर्ता यह कह कर छात्रों को डराते थे कि आंध्रप्रदेश से बच कर निकलना तुमलोगों के लिए संभव नहीं है, इसलिए तुमलोग कभी भी भागने की कोशिश मत करना। बरामदगी के बाद तीनों अपह्रत छात्र शिवम, गौरव और अभिषेक ने पुलिस को आपबीती सुनायी। कैसे हुई छात्रों की बरामदगी छात्रों के अपहरण के बाद रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी टीम तकनीकी शाखा की मदद से जांच में जुटी थी। अपहरणकर्ताओं द्वारा चतरा के लावालौंग, गिरिडीह, चाईबासा समेत अन्य इलाकों से फोन किया जाता था। ऐसे में कोल्हान के डीआईजी साकेत कुमार सिंह से रांची पुलिस लगातार संपर्क में थी। शुक्रवार की रात गोईलकेरा से छात्रों को एक टाटा मैजिक गाड़ी से कहीं और ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद कोल्हान डीआईजी और चाईबासा एसपी ने घेराबंदी की। जंगल से ही टाटा मैजिक से तीनों छात्रों और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। छात्रों की बरामदगी और गिरफ्तार लोगों की निशानदेही के बाद पुलिस ने उस ठिकानें पर छापेमारी की, जहां छात्रों को रखा गया था। पुलिस ने वहां से कांग्रेस नेता अशोक सुंडी समेत पांच लोगों को पकड़ा। मौके से पुलिस ने दो देसी कट्टा और एक नाइन एमएम पिस्टल भी बरामद की। बरामदगी के बाद चाईबासा पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी रांची पुलिस को दी। जंजीर से बांध कर रखा जाता था छात्रों ने पुलिस को बताया कि उनके हाथ पांव बांधकर रखा जात था। अपहरणकर्ता उन्हें मारते पीटते तो नहीं थे, लेकिन पिस्टल दिखाकर धमकाते जरूर थे। खाने में रोटी दाल बगैरह दिया जाता था। 15 करोड़ की फिरौती के लिए आया था आखिरी फोन अपह्रत छात्र शिवम के पिता मदन सिंह ने बताया कि पहली बार छह सितंबर को उन्हें 20 करोड़ की फिरौती के लिए फोन आया था। बार-बार उन्हें अलग-अलग लोकेशन से अपहरणकर्ता फोन करते थे। कभी लावालौंग तो कभी बहरागोड़ा, चाईबासा से उन्हें फोन आता था। नौ सितंबर को भी अपहरणकर्ताओ ने फोन किया था। 15 सितंबर को गौरव के मोबाइल से अपहरणकर्ताओं ने अंतिम बार फोन किया था। तब 15 करोड़ फिरौती की मांग की गयी थी। अफसरों का शुक्रिया, दिन रात जागकर मेरे बेटे को बचाया भाजपा नेता मदन सिंह ने कहा कि उनके बेटे व रिश्तेदारों के बेटों के अगवा होने के बाद पुलिस ने काफी तत्परता से काम किया। रांची आईजी नवीन कुमार, डीआईजी साकेत कुमार सिंह, रांची डीआईजी अमोल वी होमकर, एसएसपी कुलदीप द्विवेदी, आईपीएस शिवानी तिवारी लगातार प्रयासरत रहे। मदन सिंह ने कहा कि इन अफसरों की वजह से ही बच्चे सकुशल बरामद हुए। बच्चों की बरामदगी की सूचना मिलने के बाद शनिवार को मदन सिंह के घर पर त्यौहार का माहौल था। परिचित व आसपास के लोगों का उनके यहां आना जाना लगा हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें