ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़नई दिल्ली में आयोग के समक्ष बताई राज्य की समस्या

नई दिल्ली में आयोग के समक्ष बताई राज्य की समस्या

नई दिल्ली में एसटी-एससी-ओबीसी काउंसिल झारखंड के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग के पदाधिकारियों नन्द कुमार साय, डॉ राम शंकर कठेरिया, मनहर वालजीभाई जाला, योगेन्द्र...

नई दिल्ली में आयोग के समक्ष बताई राज्य की समस्या
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 23 Jun 2017 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली में एसटी-एससी-ओबीसी काउंसिल झारखंड के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग के पदाधिकारियों नन्द कुमार साय, डॉ राम शंकर कठेरिया, मनहर वालजीभाई जाला, योगेन्द्र पासवान, डॉ कु स्वराज विधान, एल मुरुगन से मुलाकत कर झारखंड की समस्याओं से अवगत कराया। इसमें आरक्षण, प्रमोशन, बैकलॉग, रोस्टर, के अलावा कोल इंडिया, सेल, पुलिस, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, शिक्षा आदि से जुड़ी समस्यायों को बताया गया। आयोग की ओर से इन बिंदुओं पर जल्द ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। मिलने वालों में बृजकिशोर पासवान, गरीबन पासवान, बैजनाथ राम, राम प्रबेश राम, रामगढ़ जिला महासचिव राजू उरांव, बालदेव कुमार, बाबूलाल मांझी के अलावा कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। बरकाकाना में प्रतिनिधिमंडल का हुआ स्वगात : आयोग को झारखंड की समस्या बताकर लौटे प्रतिनिधिमंडल में शामिल ब्रजकिशोर राम, रामगढ़ जिला महासचिव राजू उरांव का बरकाकाना रेलवे स्टेशन में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान समर्थकों ने प्रतिनिधिमंडल सदस्यों फूल माला से लाद दिया। साथ ही मिठाई खिलाकर बधाई दिया। स्वागत करने वालों में रामप्राण राय, तेजु रविदास, रामसबोद राम, बुधन उरांव, मंगल मुंडा, बी कुजूर, मनोज बाड़ा, बिनोद करमाली, राजू रजवार, बिहारी मुंडा, तुलसी बेदिया, संतोष यादव, रामेश्वर यादव आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें