ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़डांस चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना जलवा

डांस चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना जलवा

स्थानीय लायंस क्लब सभागार में रविवार को ड्रीम ऑफ डांस संस्था की ओर से डांस चैंपियनशीप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी उपस्थित थे। उन्होंने दीप...

डांस चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना जलवा
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 03 Sep 2017 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय लायंस क्लब सभागार में रविवार को ड्रीम ऑफ डांस संस्था की ओर से डांस चैंपियनशीप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी उपस्थित थे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डांस शारीरिक कसरत के साथ-साथ आगे बढ़ने की एक मजबूत कड़ी है। डांस को आप अपना रोजगार भी बना सकते है। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जयंत मिश्रा, दिनेश राजगढ़िया, अविनाश पासवान, राखी, मनोज सिन्हा उपस्थित थे। जबकि आयोजन को सफल बनाने में नंदकिशोर सिंह चंदेल, सुधीर मंगलेश, नितिन अग्रवाल, तनिष्क सोनकर और अमन सोनकर आदि की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने अपने-अपने एकल और ग्रुप डांस का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। जिसे देखकर दर्शक आनंदविभोर हो उठे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें