ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा संयोजक बने पंकज महतो

किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा संयोजक बने पंकज महतो

कोयरीटोला स्कूल परिसर में सोमवार को आवश्यक बैठक हुई। इस दौरान किसानों की समस्या पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही जनहित में बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए किसान बेरोजगार...

किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा संयोजक बने पंकज महतो
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 14 Aug 2017 08:54 PM
ऐप पर पढ़ें

कोयरीटोला स्कूल परिसर में सोमवार को आवश्यक बैठक हुई। इस दौरान किसानों की समस्या पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही जनहित में बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए किसान बेरोजगार संघर्ष समिति का गठन हुआ। इसमें संरक्षक उमेश कुशवाहा, लालो महतो, तुलसी प्रसाद कुशवाहा, घनश्याम महतो को बनाया गया। साथ ही मुख्य संयोजक पंकज महतो चुने गए। उन्हें जल्द कमेटी विस्तार की जिम्मेवारी सौंपी गई। मुख्य संयोजक पंकज महतो ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हुई। समाधान के स्थान पर सरकार कुंभकरण की नींद सोई है। उसे जगाने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। गढ़बांध तालाब मरम्मती के दौरान मेढ़ काट दिया गया। इससे किसानों का करीब 5 एकड़ फसल नष्ट हुआ। अब तक किसानों को मुआवजा भी नहीं मिला। साथ ही दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई भी नहीं हुई। मौके पर रामचंद्र महतो, नरेश महतो, नरेश, रवि, राम प्रकाश, आयोध्या प्रसाद कुशवाहा, राजेंद्र कुमार, प्रकाश महतो, संजय कुमार दांगी, जिलानी खान, महेंद्र महतो, रघुनंदन आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें