ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़कुरकुट्टा में कर्मा उत्सव का आयोजन

कुरकुट्टा में कर्मा उत्सव का आयोजन

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरकुट्टा प्रबंधन समिति ने शुक्रवार को कर्मा के पूर्व संध्या पर कर्मा उत्सव का आयोजन हुआ। इस उत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मिश्राइनमोढ़ा की मुखिया सीतामुनी देवी ने...

कुरकुट्टा में कर्मा उत्सव का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 02 Sep 2017 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरकुट्टा प्रबंधन समिति ने शुक्रवार को कर्मा के पूर्व संध्या पर कर्मा उत्सव का आयोजन हुआ। इस उत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मिश्राइनमोढ़ा की मुखिया सीतामुनी देवी ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात उत्सव में शामिल ग्रामीण और छात्रों को कर्मा पर्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षक कृष्णा गोप ने कहा कि कर्मा पर्व भाई बहन के पर्व के साथ साथ झारखंड की संस्कृति का पर्व है। इसके साथ ही इस पर्व का महत्व पर्यावरण से भी जुड़ा हुआ है। इसके पश्चात मौजूद ग्रामीणों ने मांदर के थाप पर झूमर किया। इस मौके पर शिक्षक परमेश्वर महतो, अविनाश प्रताप साहू, द्रोपदी देवी, गीता देवी, पूनम देवी, प्रमिला देवी, वार्ड सदस्य रीमा देवी, दासो मरांडी, अमरलाल बेदिया उपस्थित थे। गिद्दी रेलीगढ़ा गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी और आसपास के गांवों में शनिवार को करमा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने निर्जल उपवास रखकर भाइयों के रक्षा के लिए करम वृक्ष के डाली की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद करमा पूजा के कथा का श्रवण किया। जिसमें युवक युवतियां नागपुरी गीत और नगाड़ो की थाप पर जमकर झूमर किया।फोटो 2 गिद्दी 1 करम उत्सव में झूमर की तैयारी में ग्रामीण महिलाएं और छात्रा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें