ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़रामगढ़ कांड: सोशल मीडिया पर आया सांसद का बयान

रामगढ़ कांड: सोशल मीडिया पर आया सांसद का बयान

अलीमुद्दीन की हत्या के 34 घंटे के बाद स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा का बयान सोशल मीडिया पर आया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर एकाउंट में किये गए पोस्ट में घटना को...

रामगढ़ कांड: सोशल मीडिया पर आया सांसद का बयान
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 01 Jul 2017 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

अलीमुद्दीन की हत्या के 34 घंटे के बाद स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा का बयान सोशल मीडिया पर आया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर एकाउंट में किये गए पोस्ट में घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि घटना की जानकारी रामगढ़ जिला प्रशासन से लेकर उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी करवाई करने का निर्देश दिया है। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए सचेत रहनी की बात मंत्री ने की है। घटना पर उनकी प्रतिक्रिया लेने के लिए उन्हें कई बार फोन किया गया। आज 34 घंटे के बाद उनका यह संदेश सोशल मीडिया के जरिये आम लोगों तक पहुंचा है। अलीमुद्दीन की हत्या भीड़ ने गुरुवार को स्थानीय बाजारटांड़ में प्रतिबंधित मांस लेकर जाने के आरोप में कर दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें