ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़लोजपा ने लिया संगठन विस्तार का निर्णय

लोजपा ने लिया संगठन विस्तार का निर्णय

युवा लोजपा की बैठक में संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया। युवा लोजपा की बैठक रविवार को दुलमी प्रखंड बाजार टांड में हुई। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ललकु पासवान, आमंत्रित दलित सेना जिला उपाध्यक्ष...

लोजपा ने लिया संगठन विस्तार का निर्णय
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 24 Sep 2017 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

युवा लोजपा की बैठक में संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया। युवा लोजपा की बैठक रविवार को दुलमी प्रखंड बाजार टांड में हुई। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ललकु पासवान, आमंत्रित दलित सेना जिला उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता उपस्थित थे। इस दौरान संगठन विस्तार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दुलमी प्रखंड समिति का विस्तार किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर दयाल महतो,सचिव टिकेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष बहादुर महतो को मनोनित किया गया। जिला अध्यक्ष केवल पासवान ने पदाधिकारियों का स्वागत माला पहना कर किए। पासवान ने जन समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं को आंदोलन की तैयारी करने की सलाह दी। संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान के युवा आयोग गठन के निर्णय का स्वागत किया गया। मौके पर अमित कुमार महतो, रघुनंदन महतो, नागेश्वर मुंडा, जागेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, अरुण पासवान, पंकज पासवान, रंजित महतो, अजित महतो आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें