ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़हिंदुस्तान को स्वच्छ बनाएंगे हम अभियान 150 लोगों ने लिया शपथ

हिंदुस्तान को स्वच्छ बनाएंगे हम अभियान 150 लोगों ने लिया शपथ

सोसो के ढुठुवा में चल रहे प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में मोटर मेकेनिकल का प्रशिक्षण ले रहे 150 कामगारों ने मां कसम हिन्दुस्तान को स्वच्छ बनाएंगे हम अभियान में जुड़कर स्वच्छता की शपथ ली।...

हिंदुस्तान को स्वच्छ बनाएंगे हम अभियान 150 लोगों ने लिया शपथ
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 22 Sep 2017 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

सोसो के ढुठुवा में चल रहे प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में मोटर मेकेनिकल का प्रशिक्षण ले रहे 150 कामगारों ने मां कसम हिन्दुस्तान को स्वच्छ बनाएंगे हम अभियान में जुड़कर स्वच्छता की शपथ ली। स्वच्छता अभियान के दौरान रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, बीईईओ विमलकांत झा, रामप्रसाद चंद्रभान स्कूल के प्राचार्य महेंद्र सिंह, लारी बीएड कॉलेज सचिव संजय प्रभाकर, कल्याण पदाधिकारी कृपाल कश्यप, केंद्र संचालक विशेश्वर महतो, प्रकाश महली, दिलीप महतो आदि लोगों ने विधिवत स्वच्छता की शपथ ली और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की जिम्मेवारी लिया। जिप अध्यक्ष ने हिंदुस्तान के इस अभियान का सराहना करते हुए कहा कि देश को स्वच्छ बनाने के लिए हमलोगों को एक साथ हाथ बंटाना होगा। हिंदुस्तान के इस अभियान को बढ़ चढ़कर आगे बढ़ाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें