ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का पालक बनाए जाने पर प्रसन्नता

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का पालक बनाए जाने पर प्रसन्नता

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के झारखंड दौरे के क्रम में प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्र के लिए संगठन की मजबूती के दृष्टिकोण से पालक का मनोनयन किया गया है। इसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए...

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का पालक बनाए जाने पर प्रसन्नता
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 20 Sep 2017 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के झारखंड दौरे के क्रम में प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्र के लिए संगठन की मजबूती के दृष्टिकोण से पालक का मनोनयन किया गया है। इसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह को पालक के रूप में मनोनित किया गया है। इसको लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह, मुख्यमंत्री रघुवर दास , प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा के प्रति आभार जताया है। साथ ही कुमार महेश सिंह को बधाई दिया है। कहा गया है कि इससे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में संगठन मजबूत होगा। इसका लाभ आसन्न्न लोकसभा चुनाव में पार्टी संगठन को मिलेगा। बधाई देने वालों में मांडू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार सिन्हा, विद्या भूषण त्रिवेदी, मनोहर गुप्ता, जगेश्वर प्रजापति, अखिलेश्वर प्रसाद साहु, वीरेंद्र सिन्हा, मनोज गिरि, गणेश सोनी, राजेंद्र कुशवाहा, बसंत साहु, छत्रधारी साहु, उपेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, मनोज सिंह, कमलेश बेदिया, सुखदेव सोनी, श्रवण सिंह, दर्शन शर्मा समेत काफी संख्या में भाजपाई शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें