ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़लोधमा मंडा में दिखा आस्था और भक्ति का संगम

लोधमा मंडा में दिखा आस्था और भक्ति का संगम

स्थानीय लोधमा में मंडा पूजा के दौरान आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शिव भक्तों में दहकते अंगारों में चलकर और बनस झूला झूलकर कठीन भक्ति की परीक्षा दी। साथ ही शिव के जयघोष से वातावरण गूंज...

लोधमा मंडा में दिखा आस्था और भक्ति का संगम
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 16 Jun 2017 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय लोधमा में मंडा पूजा के दौरान आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शिव भक्तों में दहकते अंगारों में चलकर और बनस झूला झूलकर कठीन भक्ति की परीक्षा दी। साथ ही शिव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। गुरुवार की रात लोटन सेवा के साथ मंडा पूजा का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी जिला सचिव मनोज कुमार महतो और बतौर विशिष्ट अतिथि आजसू छात्र संघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय संयोजक राजेश महतो ने फीता काटकर मंडा का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने ढोल-नगाड़ा लेकर कलाकारों के साथ नृत्य किया। अपने संबोधन में श्री महतो ने कहा कि शिव-पार्वती की पूजा के रूप में मंडा मनाया जाता है। मंडा में भक्ति की अविरल गंगा बहती है। इस गंगा में श्रद्धालु डुबकी लगाकर गांव की खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ की कामना करते है। प्रभु सभी का कल्याण करते है। रात में बंगाल से आए हुए छऊ नृत्य के कलाकारों ने माता दुर्गा के चरित्र प्रसंगों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को आनंदविभोर कर दिया। शुक्रवार को कई धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंडा उत्सव का समापन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, किशुन राम मुंडा, धनेश्वर महतो, आयोजन समिति अध्यक्ष शंभू बेदिया, सचिव दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, धनेश्वर यादव, हीरा गोप, शंकर यादव, टिंकू यादव, मदन यादव, देवा महतो, अमजद अंसारी, नरेश महतो, हेमलाल महतो, अमित कुमार दास, अनिल यादव, बचपन बेदिया, रघु यादव, नरेश बेदिया, उमेश महतो आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें