ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़मृतक की पत्नी सहित दो गिरफ्तार

मृतक की पत्नी सहित दो गिरफ्तार

मेदिनीनगर। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के चिड़ी कला निवासी व्यास भुईंया की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रजन्ती देवी व अप्राथमिकी अभियुक्त रिकेश भुइयां को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल...

मृतक की पत्नी सहित दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 15 Aug 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के चिड़ी कला निवासी व्यास भुईंया की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रजन्ती देवी व अप्राथमिकी अभियुक्त रिकेश भुइयां को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। तरहसी थाना प्रभारी बाजुन हेम्ब्रम ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर लिया गया है। 12 अगस्त को चिड़ी कला के ही हदहदवा नाला से व्यास भुइयां का बालू में दबाया हुआ शव बरामद किया गया था। मृतक के पिता जयश्री भुइयां ने तरहसी थाना कांड संख्या 81/2020 के तहत प्राथमिकी करायी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें