ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़छठ से पहले ग्लास फैक्ट्री डैम को दुरूस्त करने की कवायद शुरू

छठ से पहले ग्लास फैक्ट्री डैम को दुरूस्त करने की कवायद शुरू

छठ घाटों की दुर्दशा पर दैनिक हिन्दुस्तान की मुहिम का असर धरातल पर दिखने लगा है। भारी बारिश में बर्बाद हो चुके ग्लास फैक्ट्री डैम के तटबंधों को छठ से पहले दुरूस्त करने का काम रविवार को शुरू हो गया। इस...

छठ से पहले ग्लास फैक्ट्री डैम को दुरूस्त करने की कवायद शुरू
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 22 Oct 2017 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

छठ घाटों की दुर्दशा पर दैनिक हिन्दुस्तान की मुहिम का असर धरातल पर दिखने लगा है। भारी बारिश में बर्बाद हो चुके ग्लास फैक्ट्री डैम के तटबंधों को छठ से पहले दुरूस्त करने का काम रविवार को शुरू हो गया। इस कार्य में एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को लगाया गया है। यहां रामगढ़ जिला प्रशासन के आदेश पर पंचायत फंड से काम करवाया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 55 हजार होगी। हालांकि इतनी राशि में डैम का जीर्णोद्धार संभव नहीं है, मगर तत्काल छठ पूजा को लेकर मरम्मत करवाया जा रहा है। फिलहाल डैम के टूटे हुए तटबंधों में मिट्टी फिलिंग और सीमेंट के बोरों में बालू भर कर डाला जा रहा है। डैम को दुरूस्त करवाने में भाजपा नेता रणवीर सिंह, पंसस राजेश गिरी, अनूप सिंह, अनूप ठाकुर, आनंद दूबे, विजय ओझा, भोला सिंह आदि लगे हुए है।

कनकनी नदी पर आजादी से पहले 1946 ई में ग्लास फैक्ट्री डैम बनाया गया था। इसका निर्माण ग्लास फैक्ट्री के संस्थापक गुलशरण लाल भदानी ने करवाया था। डैम से फैक्ट्री की कॉलोनियों में जलापूर्ति होती थी। जिसके लिए बकायदा पंप हाउस भी था। जो धीरे धीरे ध्वस्त हो गया। समय के साथ फैक्ट्री के संचलक बदलते गए और डैम की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें