ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़अमृत वेले बोलेया पपिहा तां दर सुणी पुकार...

अमृत वेले बोलेया पपिहा तां दर सुणी पुकार...

स्थानीय गुरुद्वारा से सोमवार को तड़के प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बिजुलिया स्थित स्व. इंदर सिंह गांधी और हरमीत सिंह गांधी के आवास में पहुंची। यहां निशान साहिब पर...

अमृत वेले बोलेया पपिहा तां दर सुणी पुकार...
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 23 Oct 2017 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय गुरुद्वारा से सोमवार को तड़के प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बिजुलिया स्थित स्व. इंदर सिंह गांधी और हरमीत सिंह गांधी के आवास में पहुंची। यहां निशान साहिब पर माल्यार्पण कर साध-संगत का जोरदार स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सतपाल सिंह सलूजा ने सरोपा प्रदान किया। रास्ते में साध-संगत अमृत वेले बोलेया पपिहा तां दर सुणी पुकार, नाम जपो जी ऐसे ध्रुव प्रह्लाद जपे, गुन गावे गुन गावे हरिजन राम नाम गुन गावे सहित अन्य कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। मौके पर प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, परमदीप सिंह कालरा, इंद्ररपाल सिंह सैनी पाले, परमिंदर सिंह जस्सल, जितेंद्र पवार, कुलवंत सिंह मारवाह, देवेंद्र सिंह अरोड़ा, तेजिंद्र सिंह सोनी, देवेंद्र सिंह सोनी, हरविंदर सिंह सैनी, टिंकल कालरा, अंकित कालरा, हरजीत सिंह छाबड़ा, गुरुजीत सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह, सुभाष कटारिया, मनजीत सिंह भूसरी, लवली गांधी, कानिका कौर सोनी, अमरजीत कौर सोनी, जसप्रीत कौर जॉली, माता महेंद्र कौर अरोड़ा, रानी जस्सल, नीलम अरोड़ा, बिमला गुलाटी, जसप्रीत कौर सोनी, रितू कौर भूसरी, बलविंदर कौर छाबड़ा, डॉ मनबीर कौर, श्वेता कौर, नरेश कौर सैनी, गुरुप्रीत कौर छाबड़ा, विक्की लांबा और परमजीत कौर भूसरी सहित अनेक साध-संगत के लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें