ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़3.25 लाख लगी पहली कड़ाही की बोली, पीरी मस्जिद की ढलाई में उमड़े अकीदतमंद

3.25 लाख लगी पहली कड़ाही की बोली, पीरी मस्जिद की ढलाई में उमड़े अकीदतमंद

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन पीरी के अगुवाई में रविवार को मस्जिद-ए-असरा जामा मस्जिद के छत की ढलाई हुई। इस दौरान अजीमोशान जलसे का आयोजन हुआ। मस्जिद-ए-इमाम पीरी मौलाना शाहीद फैजी के तिलावत-ए-कुरआन से जलसे...

3.25 लाख लगी पहली कड़ाही की बोली, पीरी मस्जिद की ढलाई में उमड़े अकीदतमंद
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 20 Aug 2017 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन पीरी के अगुवाई में रविवार को मस्जिद-ए-असरा जामा मस्जिद के छत की ढलाई हुई। इस दौरान अजीमोशान जलसे का आयोजन हुआ। मस्जिद-ए-इमाम पीरी मौलाना शाहीद फैजी के तिलावत-ए-कुरआन से जलसे की शुरूआत किया गया। तकरीर पेश करते हुए मौलाना ने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है। जिसने मस्जिद के निर्माण में सहयोग किया। वह जन्नत में जगह बनाया। इसके बाद हिन्दुस्तान के मशहुर मौलाना मुख्तार चतुर्वेदी ने पहली कड़ाही की बोली लगाना शुरू किया। जिसमें जोशो खरोश के साथ लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहली कड़ाही की बोली मो गयासुद्दीन अंसारी ने अपनी अम्मी जैतून निशा के नाम 3 लाख 25 हजार रुपए में, दूसरा कड़ाही की बोली तहमीद अंसारी डुड़गी ने 3 लाख 22 हजार रुपए में, तीसरे कड़ाही की बोली भुरकुंडा के हाजी सैयमुद्दीन ने 2 लाख 51 हजार रुपए बोली लगाई। इसके अलावे एनायत हुसैन, इदरीश अंसारी, हाजी इमदाद हुसैन, हाजी नाजीर अंसारी, अमानुल्लाह अंसारी, हजीन सहिमुन खातून, इकबाल अंसारी, नाज प्रवीण, मोबारक हुसैन, कलसूम खातून ने 11-11 हजार रुपए दिए। इसके अलावे भी अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर मस्जिद निर्माण में आर्थिक सहयोग किया। मौके पर मुफ्ती अब्दुल कुद्दूश, मौलाना मनोव्वर आलम, हाफीज जैनूल आबेदीन, कारी मो मुश्ताक, मौलाना इकबाल मिसवाही, मौलाना अनवर मिसवाही, एनायत हुसैन, क्यामुद्दीन अंसारी, इदरीश अंसारी, जाकिर हुसैन, अबुल हुसैन, हाफीज गुलाम मुर्तूजा, अमानुल्लह अंसारी, शौकत अली, रफभ्क अंसारी, लियाकत हुसैन, मनीर अंसारी, अजमल अंसारी, जलील अंसारी, तैयब अंसारी, सबीर अली, जावेद अली, कलीम अंसारी, शमीम अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, नुरूल्लाह अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मतिउर रहमान, तस्लीम अंसारी, अब्दुल बारिक, इमामुद्दीन अंसारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें