ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूसतबरवा में संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, सड़क जाम

सतबरवा में संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, सड़क जाम

सतबरवा ओपी क्षेत्र के बकोरिया हुरहुरी पहाड़ के समीप शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़े होने के जानकारी के बाद आक्रोशित बकोरिया और चरवाडीह गांव के लोगों ने सड़क जाम कर दी है। जाम 6:30 बजे से...

सतबरवा में संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, सड़क जाम
हिन्दुस्तान टीम,पलामूFri, 21 Jul 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सतबरवा ओपी क्षेत्र के बकोरिया हुरहुरी पहाड़ के समीप शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़े होने के जानकारी के बाद आक्रोशित बकोरिया और चरवाडीह गांव के लोगों ने सड़क जाम कर दी है। जाम 6:30 बजे से किया गया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी था। मृत युवक नीले रंग का जींस पैंट और चेकदार शर्ट पहने हुए है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं जाम कर रहे लोगों का मानना है कि कहीं से हत्या कर शव को फेंका गया है। उक्त युवक का सिर नहीं है। इधर सतबरवा ओपी और मनिका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है और ग्रामीणों से जाम हटाने का आग्रह कर रही है। पुलिस के अनुसार सड़क हादसा में संभवत: युवक की मौत होने की वजह मानकर जांच चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें