ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामू मनातू से छह लैंड माइंस बरामद

मनातू से छह लैंड माइंस बरामद

मनातू के रंगेया मंसुरिया से सीआरपीएफ 134 बटालियन की टीम ने छह लैंड माइंस और पांच बंडल कोडेक्स वायर जब्त किया है। लैंड माइंस तीन-तीन की सीरीज में दो जगह लगाया गया था। जिसे सीआरपीएफ की बीडीडीएस टीम ने...


मनातू से छह लैंड माइंस बरामद
हिन्दुस्तान टीम,पलामूWed, 23 Aug 2017 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मनातू के रंगेया मंसुरिया से सीआरपीएफ 134 बटालियन की टीम ने छह लैंड माइंस और पांच बंडल कोडेक्स वायर जब्त किया है। लैंड माइंस तीन-तीन की सीरीज में दो जगह लगाया गया था। जिसे सीआरपीएफ की बीडीडीएस टीम ने विस्फोट कर नष्ट कर दिया। माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लैंडमाइंस लगाया था। सीआरपीएफ 134 बटालियन के कमांडेंट सतीश कुमार लिंडा ने बताया कि लैंडमाइंस को नष्ट कर इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सर्च अभियान में 20 किलो का दो सिलेंडर, 10 किलो का दो केन और पांच किलो का दो सिलेंडर लैंड माइंस बरामद किया था।उधर झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अंतरराज्यीय अभियान चलाया जा रहा है। बिहार के गया से सटे सीमावर्ती क्षेत्र कुंडेलपुर में माओवादियों की जमावड़े की सूचना थी। सीआरपीएफ की टीम कुंडेलपुर के इलाके में अभियान के लिए जा रही थी कि रास्ते में रंगेया मंसुरिया के पास डीएसएनडी को संदिग्ध आवाज मिली। मौके पर सर्च अभियान में सीरीज में लगा लैंडमाइंस मिला। अभियान में जैप और जिला बल की टीम भी शामिल थी। रंगेया मंसुरिया बिहार से सटा इलाका है और चक पिकेट से छह से सात किमी की दूरी पर है। रंगेया मंसुरिया में पुलिस पिकेट का प्रस्ताव है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें