ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूमेदिनीनगर में शिव शिष्य परिवार किया नगर भ्रमण

मेदिनीनगर में शिव शिष्य परिवार किया नगर भ्रमण

शिव शिष्य परिवार पलामू ईकाई के द्वारा नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। रेड़मा ठाकुरबाड़ी से करीब डेढ़ हजार शिव शिष्य परिवार के लोगों ने इसमें भाग लिया। क्षेत्रीय संयोजक आलोक कुमार ने बताया कि वरेण्य...

मेदिनीनगर में शिव शिष्य परिवार किया नगर भ्रमण
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSun, 13 Aug 2017 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

शिव शिष्य परिवार पलामू ईकाई के द्वारा नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। रेड़मा ठाकुरबाड़ी से करीब डेढ़ हजार शिव शिष्य परिवार के लोगों ने इसमें भाग लिया। क्षेत्रीय संयोजक आलोक कुमार ने बताया कि वरेण्य गुरुभ्राता साहब श्री हरिन्द्रानंद जी के दिशा निर्देश पर पूरे भारत वर्ष में इस कार्यक्रम का आयेाजन किया गया है। इसके तहत पलामू जिले के शिव शिष्य परिवार ने यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में पलामू जिला संयोजक विश्वजीत सिंह, सुमित रंजन, राजेश्वर, श्रवण, दिलीप, रंजीत, विरेन्द्र, चंद्रदेव आदि समेत काफी संख्या में गुरु भाई-बहन शामिल हुए। अगला कार्यक्रम 20 अगस्त को लेस्लीगंज स्थित मीडिल स्कूल से प्रारंभ होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें