ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामू28 से होगा रेल चक्का जाम

28 से होगा रेल चक्का जाम

पूर्व प्रमुख संतोष कुमार सिंह के आवास पर रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति की बैठक गुप्तेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि समिति के जिला संरक्षक राजकुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों ने गत दिनों...

28 से होगा रेल चक्का जाम
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 18 Sep 2017 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व प्रमुख संतोष कुमार सिंह के आवास पर रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति की बैठक गुप्तेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि समिति के जिला संरक्षक राजकुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों ने गत दिनों रेल महाप्रबंधक हाजीपुर में हुई वार्ता की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के सीआईसी सेक्सन के कुल 13 स्टेशनों के यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए व्यापक रेल आंदोलन करने की जरुरत है। समिति द्वारा लिये गये निर्णयानुसार हैदरनगर स्टेशन पर 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम करने की तैयारी शुरु कर दी गई है। समिति कोषध्यक्ष नावाजिस खान ने कहा कि बर्षों से इस रेलखंड पर कई रेल यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए रेल अधिकारियों से लिखित एवं मौखिक मांग पर पहल नहीं होने के बाद आन्दोलन शुरू किया जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने रेल चक्का जाम को सफल बनाने और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को देखते हुए प्रखंड के सभी मुखिया, समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित आम जनता को अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें