ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूविद्यार्थी परिषद ने विभाग संगठन मंत्री को दी विदाई

विद्यार्थी परिषद ने विभाग संगठन मंत्री को दी विदाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 23 जून को विभाग संगठन मंत्री दुर्गेश कुमार को विदाई विदाई दी। विभाग संगठन मंत्री दुर्गेश अब रांची में संघ का कार्य देखेंगे। मौके पर...

विद्यार्थी परिषद ने विभाग संगठन मंत्री को दी विदाई
हिन्दुस्तान टीम,पलामूFri, 23 Jun 2017 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 23 जून को विभाग संगठन मंत्री दुर्गेश कुमार को विदाई विदाई दी। विभाग संगठन मंत्री दुर्गेश अब रांची में संघ का कार्य देखेंगे। मौके पर रोहित पाठक ने कहा कि श्री दुर्गेश के पलामू आगमन के बाद परिषद् का कार्य में और मजबूती आई। पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख ज्योति पांडेय ने कहा कि विभाग संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में एकता और संगठनात्मक भावना जागृत किया। छात्र संघ चुनाव में अहम भूमिका निभायी। वहीं दुर्गेश ने कहा कि पलामू जिला में अभाविप कार्यकर्ताओं के सहयोग का परिणाम है कि वे बेहतर ढंग से काम कर पायें। भविष्य में कार्यकर्ता और बेहतर काम करेंगे यह उम्मीद है। सतीश तिवारी के संचालन वाले कार्यक्रम में राम बाबू, मनीष तिवारी, प्रभाकर ओझा, अमित तिवारी, नीतीश, सूर्यकांत, शमशेर, पूर्णिमा, स्नेहा, प्रकाश, प्रतीक, अमित, विशाल, मयंक, प्रकाश, प्रभात आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें