ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूनावा बाजार में लगातार दूसरी रात दो घरों में डकैती

नावा बाजार में लगातार दूसरी रात दो घरों में डकैती

नावा बाजार थाना क्षेत्र में डकैतों का कहर दूसरी रात भी जारी रहा। मंगलवार की रात डकैतों ने राजहरा पंचायत के कोठी बाजार स्थित दो घरों में पूर्व के अंदाज में हथियार के बल पर जमकर लूटपाट की। भुक्तभोगी...

नावा बाजार में लगातार दूसरी रात दो घरों में डकैती
Center,RanchiWed, 24 May 2017 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

नावा बाजार थाना क्षेत्र में डकैतों का कहर दूसरी रात भी जारी रहा। मंगलवार की रात डकैतों ने राजहरा पंचायत के कोठी बाजार स्थित दो घरों में पूर्व के अंदाज में हथियार के बल पर जमकर लूटपाट की। भुक्तभोगी परिवार के घर पहुंचे रिश्तेदारों के गहने, कपड़े और नगदी लूटने से डकैत बाज नहीं आए। आठ से दस की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने अवध राम के घर रात करीब 12 बजे पहुंचकर स्वयं को माओआदी बताते हुए दबाव देकर दरवाजा खुलवाया और घर में बेखौफ होकर लूटपाट की। इसमें 20 हजार नकद, करीब 70 हजार के जेवरात और 20 हजार के कपड़े ले गए। वहीं बगल के घर मुंशी राम के यहां से भी जेवरात, कपड़े और नगदी सहित 2500 रुपए लूट लिए। इसी तरह शिवराम के घर परिजनों को हाथ-पांव बांधकर लूटने की तैयारी कर रहे थे, तब तक जीप आने की आवाज आई। पुलिस समझ डकैत हवाई फायरिंग करते हुए भाग खड़े हो गए। मौके पर नावाबाजार पुलिस पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। भाजपा नेता किशोर पांडेय और जिला पार्षद अनुज कुमार ने भुक्तभोगी परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। पड़वा से ट्रैक्टर की चोरी पड़वा निवासी जटेश्वर महतो का ट्रैक्टर की चोरी कर ली गयी है। उन्होंने ट्रैक्टर चोरी की प्राथमिकी पड़वा थाने में दर्ज कराई है। जटेश्वर ने बताया कि घर के बगल में ट्रैक्टर लगा था। रात 12 बजे के बाद बाहर निकले, तो देखे कि ट्रैक्टर गायब है। इसकी सूचना पड़वा थाना को दी। इधर पड़वा थाना प्रभारी रुस्तम कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें