ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूस्वासथ्यकर्मियों ने की संगठन मजबूती पर चर्चा

स्वासथ्यकर्मियों ने की संगठन मजबूती पर चर्चा

अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को झारखंड चिकित्सा और जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की की बैठक शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री दीपक पांडेय मौजूद थे। मौके पर...

स्वासथ्यकर्मियों ने की संगठन मजबूती पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,पलामूTue, 19 Sep 2017 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को झारखंड चिकित्सा और जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की की बैठक शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री दीपक पांडेय मौजूद थे। मौके पर उन्होंने राज्य और जिला स्तरीय समस्याओं से लोगों को अवगत कराते हुए संघ की मजबूती के लिए कमेटी का गठन करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं से मुख मोड़ रही है। समान काम के लिए समान वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सरकार आउटसोरसिंग राज्य के नवजवानों का शोषण कर रही है।इस दौरान संघ हुसैनाबाद प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शशिभूषण सिंह को अध्यक्ष, राजमुनी देवी, माधुरी कुमारी और रीता कुमारी को उपाध्यक्ष, मृगेंन्द्र कुमार को मंत्री, सुजीत कुमार, फातमा खातुन और सीमा सिंह को संयुक्त मंत्री, मो.शकील अख्तर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा संयोजिका महिला समिति में अर्चना कुमारी, सह संयोजिका में प्रियंका कुमारी, आशा सिन्हा और जिला प्रतिनिधि में विनय सिंह, अनुमंडल में सुनीता कुमारी का चयन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें