ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूगुमला में लोक अदालत में 20 मामले निबटाये गए

गुमला में लोक अदालत में 20 मामले निबटाये गए

गुमला सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवनी रंजन कुमार सिन्हा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीजे ने कहा कि लोक अदालत में ऐसे मामलों का निष्पादन...

गुमला में लोक अदालत में 20 मामले निबटाये गए
Center,RanchiSun, 28 May 2017 03:25 AM
ऐप पर पढ़ें

गुमला सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवनी रंजन कुमार सिन्हा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीजे ने कहा कि लोक अदालत में ऐसे मामलों का निष्पादन किया जाता है, जिसमें दोनों पक्ष राजी होते हैं। उधर लोक अदालत में मामलों की सुनवाई के लिए तीन बेंच बनाई गई थी। मौके पर 20 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं नौ लाख 45 हजार रुपये का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत को सफल बनाने में न्यायिक अधिकारी यशवंत प्रकाश, एलके शर्मा, श्याम लाल सरोज, बीडी तिवारी, के चोपड़ा, आरके मिश्र, मनीष, बीके पांडेय की भूमिका सराहनीय रही। मौके पर कई अधिवक्ता और आम नागरिक भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें