ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़VIDEO: पाकुड़ के किसानों को दगा दे रहा मॉनसून, धनरोपनी पर असर

VIDEO: पाकुड़ के किसानों को दगा दे रहा मॉनसून, धनरोपनी पर असर

पाकुड़ जिले में इस वर्ष मॉनसून की बेरूखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। रोपाई के लिए पर्याप्त बारिश के अभाव में किसानों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा हैं। किसान सिंचाई कर खेतों में पानी पहुंचा रहे...

VIDEO: पाकुड़ के किसानों को दगा दे रहा मॉनसून, धनरोपनी पर असर
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Sun, 16 Jul 2017 01:57 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकुड़ जिले में इस वर्ष मॉनसून की बेरूखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। रोपाई के लिए पर्याप्त बारिश के अभाव में किसानों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा हैं। किसान सिंचाई कर खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं। इसके लिए प्रति घंटे डेढ़ सौ रुपए खर्च आ रहा हैं। किसानों के मुताबिक एक बीघा खेत में कम से कम तीन घंटे सिंचाई करनी पड़ता हैं। यानि एक बीघा खेत में पानी के लिए साढ़े चार सौ रुपये खर्च आता हैं। मजदूरों का खर्च भी अलग से उठाना पड़ रहा हैं। बता दें कि जून माह से अबतक लगभग चार सौ मिलीमीटर बारिश हुई है, जो रोपाई के लिए पर्याप्त नहीं हैं। यदि तीन-चार दिन में अच्छी बारिश नहीं हुई तो किसानों को बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें