ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़महेशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महेशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला 18 जून का है। मिली जानकारी के अनुसार 18 जून को थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी गांव के ही पटाल...

महेशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Wed, 21 Jun 2017 01:35 AM
ऐप पर पढ़ें

महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला 18 जून का है। मिली जानकारी के अनुसार 18 जून को थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी गांव के ही पटाल पर मवेशी चरा रही थी। इसी दौरान पास में ही मवेशी चरा रहे 35 वर्षीय सोपेन टुडू ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर गांव के सोपेन टुडू को कदमपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस बावत एएसआई ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें