ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगायुवा कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण को ले की पहल

युवा कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण को ले की पहल

लोहरदगा जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर 'मां तुझे सलाम' कार्यक्रम के जरिए महिला सशक्तिकरण की पहल की है। युवा कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा...

युवा कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण को ले की पहल
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाSat, 16 Sep 2017 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर 'मां तुझे सलाम' कार्यक्रम के जरिए महिला सशक्तिकरण की पहल की है। युवा कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली युवतियों और महिलाओं को सम्मानित किया। मौके पर प्रदेश महासचिव अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि इंदिरा गांधी आज की पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। देश की आंतरिक चुनौतियां का सामना करने और भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में इंदिरा गांधी का बड़ा योगदान रहा। इस प्रयास में उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। आज के दौर की हर बालिका देश के लिए ऐसे ही जज्बे के साथ खुद को समर्थ और सफल बनाए।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सिन्हा ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। इनकी उर्जा और क्षमता को सही दिशा देने, प्रोत्साहित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने शुरू से किया है। कार्यक्रम में प्रिया श्रीवास्तव, प्रेरणा अकैडमी की अलका मां अजमत और गौसिया हसन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक नौशाद अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें