ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाबहनों ने की भाइयों के लंबी उम्र की कामना

बहनों ने की भाइयों के लंबी उम्र की कामना

लोहरदगा जिले में भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित भैया दूज का त्योहार 21 अक्तूबर को आस्था के साथ मना। बहनों ने भाइयों के लिए भगवान से उनकी लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए...

बहनों ने की भाइयों के लंबी उम्र की कामना
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाSat, 21 Oct 2017 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा जिले में भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित भैया दूज का त्योहार 21 अक्तूबर को आस्था के साथ मना। बहनों ने भाइयों के लिए भगवान से उनकी लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने मंदिरों और अपने घरों के सामने विधिवत पूजा की साथ गोधन भी कुटा। कुडू के पुरोहित पंडित प्रदीप वैद्य ने बताया कि भारतीय धर्म संस्कृति में यह त्योहार विशेष महत्व रखता है। अगर कोई भाई अपनी बहन के घर नहीं आ पाए या बहन भी किसी कारण अपने भाई के घर नहीं जा पाए तो बहन नारियल के गोले पर टीका करके यह त्योहार मनाती है। लोहरदगा शहर में कई स्थानों पर पूजा का आयोजन हुआ। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं। भाई दूज के दिन बहनें रोली और अक्षत से अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें