ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगापारंपरिक धरोहर को सहेजें और एकजुट रहें : सुखदेव

पारंपरिक धरोहर को सहेजें और एकजुट रहें : सुखदेव

लोहरदगा के किस्को और पेशरार प्रखंड के कई गांवों में 15 सितंबर को जीतिया जतरा ( मेला) का आयोजन किया गया। मेले में झारखंडी संस्कृति और परंपरा को सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न गांवों के खोड़हा दल के लोगों...

पारंपरिक धरोहर को सहेजें और एकजुट रहें : सुखदेव
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाFri, 15 Sep 2017 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा के किस्को और पेशरार प्रखंड के कई गांवों में 15 सितंबर को जीतिया जतरा ( मेला) का आयोजन किया गया। मेले में झारखंडी संस्कृति और परंपरा को सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न गांवों के खोड़हा दल के लोगों बड़ी संख्या में शामिल हुए। गीत, संगीत और नृत्य के जरिए अपने पारंपरिक धरोहर को एक-दूसरे से जुड़कर उसे मजबूत बनाने का काम किया गया।किस्को के नीनी, पेशरार प्रखंड बस्ती और ऊपर तुरियाडीह में मेले का आयोजन हुआ। नीनी गांव के कार्यक्रम में विधायक सुखदेव भगत, झारखंड प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव अभिनव सिद्धार्थ, महिला नेत्री अनुपमा भगत के अलावा अंचलाधिकारी विशाल दीप बाखला, आयोजन समिति के दयानंद उरांव, थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, सनिचरवा उरांव, रूपा भगत विनोद किसान रोकना भगत किशन महान शत्रु महान, सुशील राम विनोद राजेश कुरान आदि मौजूद थे।विधायक श्री भगत ने कहा के झारखंड की संस्कृति सशक्त और समाज के साथ दिलों को जोड़ने वाली है। यहां सभी वर्ग के लोग एक-दूसरे के त्यौहार में संजीदगी और आत्मीयता भाव से शामिल होते हैं। इससे त्यौहार का रंग गहरा होता है। प्रेम, सौहार्द, और मेलजोल की संस्कृति हमें तरक्की के रास्ते आगे बढ़ने का संदेश देता है। इस मौके पर देर शाम अव्वल आखाडों को सम्मानित किया गया। इसमें विशेष रूप से नारी, नावाडीह,नाथपुर, नीनी किस्को, सलैया, देवदरिया आदि गांव के जनजातीय समाज के लोग काफी संख्या में शामिल हुए। पेशरार मेले में रोरद, पेशरार चैनपुर, होन्हे, ओनेगढ़ा आदि गांव के लोग शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें