ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाजनविरोधी है भाजपा सरकार : सेन

जनविरोधी है भाजपा सरकार : सेन

झारखंड बॉक्साइट मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर पांचवें दिन भी समाहरणालय के समक्ष धरना जारी रखा। 22 सितंबर के धरने में एक्टू के राज्य महासचिव शुभेंदु सेन मुख्य रुप से शामिल हुए। श्री सेन ने कहा...

जनविरोधी है भाजपा सरकार : सेन
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाFri, 22 Sep 2017 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड बॉक्साइट मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर पांचवें दिन भी समाहरणालय के समक्ष धरना जारी रखा। 22 सितंबर के धरने में एक्टू के राज्य महासचिव शुभेंदु सेन मुख्य रुप से शामिल हुए। श्री सेन ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र से लेकर राज्य सरकार मजदूर विरोधी, किसान और जनविरोधी कार्यों में संलग्न है। संघर्ष पर व्यापक दमन चलाया जा रहा है। कारपोरेट घरानों के सामने सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। प्रधानमंत्री विदेशी दौरे कर पूंजी निवेश का आग्रह कर रहे हैं, मगर रिजल्ट जीरो आ रहा है। बॉक्साइट मजदूरों की मांगे जायज हैं। उपायुक्त से आग्रह किया कि इन मांगों को पूरा कराने की दिशा में कदम उठाएं। महेश कुमार सिंह ने कहा कि 26 सितंबर तक प्रशासन वार्ता के लिए पहल नहीं करती है तो उपायुक्त कार्यालय का घेराव 27 को और कंपनी मुख्य गेट को 28 सितंबर को जाम किया जाएगा। धरने को भारत गोप, हजारी उरांव, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, पेंशनर समाज के रामाश्रय राम, मांगा नगेशिया, मधु नगेशिया, फुलदेव नगेशिया आदि ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें