ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारमहिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ोस में रहने वाला युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला थाना में दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां और सास के साथ ससुराल जाने...

महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,लातेहारFri, 15 Sep 2017 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ोस में रहने वाला युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला थाना में दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां और सास के साथ ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी क्रम में उसकी मां और सास आगे निकल गई। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक मुंह ढंककर उसे मकई के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जमा हुए। तब तक आरोपी युवक सूरज घांसी उर्फ नटवा घांसी फरार हो गया। पीड़िता ने महिला पुलिस और परिजनों के साथ अपना बयान दर्ज कराया। परिजनों ने बताया कि जब देर होने लगी तो वह उसे ढूंढने लगे। इसी बीच रोने और चिल्लाने की आवाज मकई की खेत की तरफ से आई। फिर उसने परिजन के पास पहुंचकर सारी बात बताई। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए लातेहार भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें