ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारमंडल डैम पर मधुमक्खियों का हमला, मंत्री-सांसद जान बचाकर भागे

मंडल डैम पर मधुमक्खियों का हमला, मंत्री-सांसद जान बचाकर भागे

बरवाडीह के मंडल डैम जल विद्युत परियोजना का हाल जानने गुरुवार की शाम गए राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, चतरा के सांसद सुनील सिंह सहित कई अधिकारियों को उस समय वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ा,...

मंडल डैम पर मधुमक्खियों का हमला, मंत्री-सांसद जान बचाकर भागे
Center,RanchiFri, 26 May 2017 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बरवाडीह के मंडल डैम जल विद्युत परियोजना का हाल जानने गुरुवार की शाम गए राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, चतरा के सांसद सुनील सिंह सहित कई अधिकारियों को उस समय वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ा, जब मधुमक्खियों ने उन लोगों पर हमला बोल दिया। सांसद सुनील सिंह, थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, डीएफओ, मंत्री के वाहन चालक, पुलिस जवान सहित एक दर्जन लोगों को मधुमक्खियों ने डंक चुभो दिए। मंत्री सरयू राय को मधुमक्खियों ने नहीं काटा। मधुमक्खी के हमले में घायल सांसद सहित अन्य लोगों का इलाज मंडल स्थित सीआरपीएफ कैंप में किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें