ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाधनतेरस पर उमड़ी खरीदारों का हुजूम

धनतेरस पर उमड़ी खरीदारों का हुजूम

दीपों का पर्व दीपावली में धनतेश पर झुमरीतिलैया,कोडरमा,चंदवारा,डोमचांच समेत कई इलाकों की बाजार गुलजार रहे। बाजार में ग्राहकों की भीड दोपहर से देर शाम तक खरीदारी को लेकर उमडती रही। बताया जाता है कि...

धनतेरस पर उमड़ी खरीदारों का हुजूम
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाTue, 17 Oct 2017 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपों का पर्व दीपावली में धनतेश पर झुमरीतिलैया,कोडरमा,चंदवारा,डोमचांच समेत कई इलाकों की बाजार गुलजार रहे। बाजार में ग्राहकों की भीड दोपहर से देर शाम तक खरीदारी को लेकर उमडती रही। बताया जाता है कि धनतेरश के दिन खरीदारी शुभ होता है। बताते हैं कि धनतेरस पर जिले में लगभग 20-25 रु.का कारोबार हुआ है। धनतेरस में बर्तन और स्वर्णभूषण की जमकर खरदारी हुई। तो बाइक और चार पहिए वाहन भी कम नहीं बिके। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामानों की भी जमकर बिक्री हुई। झुमरीतिलैया शहर के विभिन्न आभूषण दुकानों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। बर्तन व अन्य सामान की खरीदारी के लिए बाजार लोगों की भीड़ से गहमागहमी बनी रही।

अनुमान के मुताबिक धनतेरश का बाजार अच्छा रहा। जिले में करीब सौ से अधिक चारपहिया वाहन की बिक्री हुई। इसके पूर्व से चार पहिया वाहनों की बुकिंग कराकर लोगों रखा था। बायपास स्थित वत्सल हुंडई के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ रही। धनतेरस पर 30 कार की बुकिंग हुई थी। शोरूम मैनेजर मोहित कुमार ने ग्राहकों को गाड़ी की चाबी सौंपी। हुंडई के अलावा मारुति,महिंद्रा और अन्य कंपनियों के वाहन लोगों ने खरीदी की। जिले में करीब सैकडों दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई है़। इसमें सबसे ज्यादा हिरो और होंडा कंपनी के दुपहिया वाहन शामिल हैं। इन कंपनियों के शोरूम संचालकों के अनुसार करीब 300 दोपहिया वाहन बिके। इसके अलावा यामहा,टीवीएस, बजाज और अन्य कंपनियों के दुपहिया वाहन शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 30 बुलेट की बिक्री हुई। इसका क्रज लोगों पर चढा है।

धनतेरस पर सोना चांदी की दुकान में महिलाओं की ज्यादा भीड़ दिखी। शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों में देर रात तक आभूषण की बिक्री होती रही़ होलमार्क सोने का दाम जहां 30 हजार रुपये प्रति दस ग्राम रहा। बिना होलमार्क सोने की कीमत 26 हजार 500 रु.प्रति दस ग्राम रहा। शुद्घ सोना प्रति दस ग्राम 31 हजार में बिका। धनतेरस पर दुकानदारों द्वारा मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी गयी। अलावा लोगों ने सोना,चांदी के सिक्के,बिस्किट,लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की खरीदारी की। आभूषण का कारोबार करीब 5 करोड़ का रहा। सिक्का 460 रु.में बिका। चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति 25 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक का बाजार में उपलब्ध है। सोना के आभूषण,सिक्के भी लोगों ने खरीदी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें