ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझरिया में खलासी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला

झरिया में खलासी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला

झमाडा जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा कालोनी में रहने वाले पम्प खलासी के पद पर कार्यरत जानकी महतो 52 वर्षीय का शव उनके आवास से भागा बांध ओपी पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बरामद किया। पुलिस ने शव को जप्त कर...

झरिया में खलासी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला
हिन्दुस्तान टीम,झरियाSat, 29 Jul 2017 01:04 PM
ऐप पर पढ़ें

झमाडा जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा कालोनी में रहने वाले पम्प खलासी के पद पर कार्यरत जानकी महतो 52 वर्षीय का शव उनके आवास से भागा बांध ओपी पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बरामद किया। पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर सुनकर केंदुआडीह में रह रहे मृतक का बड़ा पुत्र विकास महतो पहुंचा और बताया कि उनके पिता को झमाडा द्वारा 34 माह से बेतन नहीं देने से आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। एक वर्ष पूर्व ही डॉक्टरों ने बताया कि जानकी हृदय रोग के मरीज है, इनका इलाज वेलोर में कराया जाय। माडा के एमडी से कई बार अतिरिक्त रकम की मांग की लेकिन मदद नहीं मिला। मृतक जानकी महतो के दो पुत्र विकास महतो, विवेक महतो अपने मामा घर केंदुआ में रहकर पढ़ाई करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें