ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडधनबाद में पेट्रोल से पांच लाख लूटे, मैनेजर को गोली मारी

धनबाद में पेट्रोल से पांच लाख लूटे, मैनेजर को गोली मारी

धनबाद जिले के पुटकी के चीरूडीह पेट्रोल पंप में शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े पांच लाख रुपए लूट लिए। धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क (एनएच-32) पर घटना को दिन के पौने दो बजे अंजाम दिया गया। विरोध करने पर...

धनबाद में पेट्रोल से पांच लाख लूटे, मैनेजर को गोली मारी
हिन्दुस्तान टीम,झरियाSun, 18 Jun 2017 02:13 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद जिले के पुटकी के चीरूडीह पेट्रोल पंप में शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े पांच लाख रुपए लूट लिए। धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क (एनएच-32) पर घटना को दिन के पौने दो बजे अंजाम दिया गया। विरोध करने पर बदमाशों ने पंप के मैनेजर अशोक पासवान को गोली मारकर घायल कर दिया। पेट्रोल पंप के दूसरे स्टॉप के साथ भी मारपीट की। दहशत फैलाने के लिए चार राउंड गोली भी चलाई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे लूटरों का पंपकर्मी ने पीछा किया, लेकिन लूटेरे भाग निकले। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर तथा थाना प्रभारी अलबिनुस बाड़ा घटना स्थल पहुंचे। एसपी ने पंप में काम करने वालों से मामले की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। कैसे घटी घटना: घटना के बारे में पेट्रोल पंप के मालिक बिनोद कुमार दास ने बताया कि पंप के मैनेजर शुक्रवार तथा शनिवार दोपहर तक की सेल (पेट्रोल-डीजल की बिक्री के पैसे) की राशि बैंक में जमा करने के लिए हिसाब-किताब कर रहे थे। नोट गिनकर एक थैले में रख कर वह अपने चैंबर से बाहर निकलकर बैंक ऑफ इंडिया जाने के लिए निकले थे। दो मोटर साइकिल पर सवार चोर लोग पंप परिसर में आए। चैंबर के बाहर लगे वाटर कूलर के पास चले गए। मैनेजर ने उसमें से एक को पहचान लिया। मैनेजर ने उससे पूछा कि तुम सुबह में पेट्रोल लेने आए थे फिर अब क्या कर रहे हो। मैनेजर को कुछ शक हुआ तो वह अपने चैंबर की ओर जाने लगा। इतने में दो बदमाश मैनेजर के पीछे दौड़े। गेट पर खड़े पंप के स्टॉफ नीलेश महतो ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो उसके धक्का देकर गिरा दिया और अशोक पासवान से रुपए की थैली छीनने लगे। विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने अशोक पर गोली चला दी। गोली इसके पेट को छूटी हुई निकल गई। गोली लगने से हाथ से पैसे का थैला गिर गया। अपराधी पैसे का थैला लेकर बाहर निकले आए। इसके पहले नीलेश पंप के पीछे की चहारदीवारी तड़प कर भाग निकला और शोर मचाने लगा। पंप का एक और स्टॉफ उत्तम सिन्हा भी सड़क पर आ कर शोर मचाने लगा। अपराधी पकड़े जाने के डर फायर करते हुए मोटर साइकिल पर सवार होकर धनबाद की ओर भाग निकले। पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि पंप के मैनेजर पर लूटेरों का पीछा सियालगुदड़ी मोड़ तक किया लेकिन वे सिजुआ या लोयाबाद की ओर भाग निकले। मैनेजर ने बताया कि पेट में गोली का छर्रा लगने के कारण अधिक दूर तक पीछा नहीं कर सका और पुटकी थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी। गोली लगने से घायल अशोक पासवान का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें