ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाकरमाटांड़: रागु गुटगुटिया उवि बना प्लस-टू

करमाटांड़: रागु गुटगुटिया उवि बना प्लस-टू

रागु गुटगुटिया उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्थानीय विधायक सह कृषिमंत्री रणधीर सिंह ने प्लस टू की पढ़ाई का शुभारंभ कराया। तत्पश्चात प्लस टू की पढ़ाई के लिए स्वयं मंत्री ने बच्चों का रजिस्टर में...

करमाटांड़: रागु गुटगुटिया उवि बना प्लस-टू
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाSat, 08 Jul 2017 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

रागु गुटगुटिया उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्थानीय विधायक सह कृषिमंत्री रणधीर सिंह ने प्लस टू की पढ़ाई का शुभारंभ कराया। तत्पश्चात प्लस टू की पढ़ाई के लिए स्वयं मंत्री ने बच्चों का रजिस्टर में नामांकन किया। मंत्री ने प्लस टू में पांच छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का हरसंभव विकास करूंगा। अगले सत्र में करमाटांड़ में मॉडर्न कॉलेज खोला जाएगा। इसके अलावे 13 जुलाई को सारठ में दुग्ध उत्पादन दिवस मनाया जाएगा। कहा कि इस क्षेत्र में जितने दूध उत्पादन किए जाएंगे। सारे दूध सारठ में टैंकर के माध्यम से अच्छे दामों में खरीदने की व्यवस्था की जाएगी। इससे लाभुकों को दूध बेचने में दिक्कत नहीं होगी। कहा कि करमाटांड़ में बहुत ही जल्द 500 बीपीएल परिवारों को मुफ्त में गाय वितरण किया जाएगा। मौके पर प्रधानाध्यापिका विनती राय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता पप्पू मंडल, रिंकू गुटगुटिया, नीकु गुटगुटिया, रामरतन मंडल, पप्पू मंडल, राजेन्द्र मंडल, रामप्रसाद मंडल, नवीर अंसारी, मंसूर रफकती, शोले शेख, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मितेश साह, कनीय अभियंता अमर प्रसाद साह, सीताकाटा मुखिया सुशील मुर्मू, खुर्शीद अनवर आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें