ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाछापेमारी अभियान में पांच साइबर आरोपी धराया

छापेमारी अभियान में पांच साइबर आरोपी धराया

बुधवार को थाना क्षेत्र के भीठरा, मुरलीडीह समेत अन्य गांवों में साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में साइबर क्राइम से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया...

छापेमारी अभियान में पांच साइबर आरोपी धराया
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाThu, 28 Sep 2017 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को थाना क्षेत्र के भीठरा, मुरलीडीह समेत अन्य गांवों में साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में साइबर क्राइम से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से तीन साइबर आरोपी भीठरा गांव से हैं। उक्त गांव के अली हुसैन, इमामुद्दीन अंसारी एवं जाहिद अंसारी को साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे मुरलीडीह गांव से मंटू मंडल एवं सीताकाटा गांव से ज्योतिष कुमार दास को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 मोबाइल एवं विभिन्न कंपनियों का सिम जब्त किया है। पुलिस की भनक लगते ही कई साइबर आरोपी भागने में सफल रहे हैं। गिरफ्तार साइबर आरोपियों के जब्त मोबाइल और सिम को पुलिस खंगाल रही है। इस छापेमारी अभियान में साइबर डीएसपी सुमित कुमार एवं थाना प्रभारी कृष्णदत्त झा के अलावे पुलिस बल शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें