ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाजामताड़ा में पशु तस्करी के आरोप में आठ गिरफ्तार

जामताड़ा में पशु तस्करी के आरोप में आठ गिरफ्तार

नाला थाना अन्तर्गत भंडारबेड़ा मोड़ से पुलिस ने शनिवार की सुबह दो पिकपवैन पर लदी 12 गाय जब्त की हैं। साथ ही आठ पशु तस्करी के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। नाला सर्किल के पुलिस निरीक्षक धनंजय सिंह...

जामताड़ा में पशु तस्करी के आरोप में आठ गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाSat, 15 Jul 2017 12:05 PM
ऐप पर पढ़ें

नाला थाना अन्तर्गत भंडारबेड़ा मोड़ से पुलिस ने शनिवार की सुबह दो पिकपवैन पर लदी 12 गाय जब्त की हैं। साथ ही आठ पशु तस्करी के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। नाला सर्किल के पुलिस निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि सभी आरोपी कार में सवार थे। वे सभी पशुओं को तस्करी के लिए पिकअप वैन पर लादकर ले जा रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के नाम परवेज, मो. चांद, लतीफ मिर्जा, मो. बबलू, मुन्नू आलम, विष्णु भुईयां, सुरेन्द्र कुमार एवं अशोक पासवान हैं। आरोपियों में से लतीफ मिर्जा को छोड़कर सभी बिहार के नवादा एवं आसपास के रहने वाले हैं। जबकि लतीफ मिर्जा जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। नाला के पुलिस निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि सभी पशुओं को बिहार के बरबीघा (शेखपुरा) से बंगाल ले जाया जा रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें