ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाजामताड़ा में दहेज हत्या का आरोपी धराया

जामताड़ा में दहेज हत्या का आरोपी धराया

जामताड़ा जिले में करमाटांड़ पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के आरोपी मनोज मंडल को उसके घर डुमरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। मनोज मंडल पर आरोप है कि उसने दहेज के लिए अपनी पत्नी बबीता देवी की हत्या बीते...

जामताड़ा में दहेज हत्या का आरोपी धराया
Center,DhanbadMon, 29 May 2017 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जामताड़ा जिले में करमाटांड़ पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के आरोपी मनोज मंडल को उसके घर डुमरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। मनोज मंडल पर आरोप है कि उसने दहेज के लिए अपनी पत्नी बबीता देवी की हत्या बीते 13 मई आग लगाकर दिया गया था। बबीता देवी का 6 माह का एक बेटा भी है। मृतका बबीता देवी की मां दुलारी देवी ने थाना में आवेदन देकर न्याय के लिए गुहार लगाई थी। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी को लेकर छपामारी की जा रही थी। उक्त आरोपी पर करमाटांड थाना कांड संख्या 119/17 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के डी झा ने बताया कि जलद अन्य चार आरोपी को बहुत ही जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें