ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपुलिस की भावना को समझें, दूरी मिट जाएगी: सरयू राय

पुलिस की भावना को समझें, दूरी मिट जाएगी: सरयू राय

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन रविवार को बिष्टूपुर के माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के कबिना मंत्री सरयू राय और विशिष्ट अतिथि बोकारो के विधायक विरंची...

पुलिस की भावना को समझें, दूरी मिट जाएगी: सरयू राय
center,jamshedpurMon, 22 May 2017 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन रविवार को बिष्टूपुर के माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के कबिना मंत्री सरयू राय और विशिष्ट अतिथि बोकारो के विधायक विरंची नारायण, कार्मिक विभाग के आईजी उपेंद्र झा मौजूद थे। मंत्री सरयू राय ने कहा कि आज पुलिस की भावना को समझने की जरूरत है। उन्हें उग्रवाद क्षेत्र में ड्यूटी पर लगाया जाता है। वे हंसकर अपनी सेवा देने जाते हैं। समस्याओं के बावजूद वे आम लोगों के लिए अपनी सेवा निरंतर देते हैं। वेलफेयर भत्ता, प्रमोशन आदि विषयों पर सरयू राय ने कहा कि वे सभी समस्याओं को सरकार के पटल पर रखने का काम करेंगे और उसके समाधान का प्रयास करेंगे। मोमेंटो देकर किया सम्मानित : अतिथियों व बाहर से आने वाले डेलिगेट को मोमेंटो देकर जमशेदपुर पुलिस एसोसिएशन के महासिचव कन्हैया सिंह ने सम्मानित किया। कन्हैया ने कहा कि पुलिस को आज अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि क्षेत्र के लोग ही आपके थाने तक जाने से संकोच करें। पुलिस को अपना व्यवहार और लोगों को अपनी विचारधारार बदलने की जरूरत है। झारखंड सशस्त्र बल को किया मर्ज : अधिवेशन में झारखंड पुलिस एसोसिएशन में झारखंड सशस्त्र बल को मर्ज कर दिया गया है। निर्णय लिया गया है कि इसमें मर्ज होने के बाद छह पदाधिकारियों को एसोसिएशन में शामिल किया जाएगा। ये थे मौजूद : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, महासचिव अक्षय कुमार, उपाध्यक्ष ब्रम्हदेव प्रसाद राम, शंबू यादव, संयुक्त सचिव तारकेश्वर प्रसाद, मो. अफसर सिद्धिकी, पूर्व महासिचव कमले किशोर, चंद्रगुप्त सिंह आदि मौजूद थे। अधिवेशन का संचालन पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिरका ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें