परसूडीह से गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
परसूडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा दुर्गापूजा मैदान के पास छापेमारी करके परसूडीह थानेदार अनिमेष गुप्ता ने 8 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर चंदन शर्मा को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी परसूडीह थानेदार...
परसूडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा दुर्गापूजा मैदान के पास छापेमारी करके परसूडीह थानेदार अनिमेष गुप्ता ने 8 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर चंदन शर्मा को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी परसूडीह थानेदार अनिमेष गुप्ता ने शनिवार को थाना परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन शर्मा गांजा की तस्करी का काम करता है। उसके बाद उसके पीछे पुलिस को लगाकर पूरे मामले की जांच की गयी। तीन साल से कर रहा था धंधा चंदन शर्मा के बारे में पुलिस का कहना है कि वह पिछले तीन सालों से यह धंधा कर रहा था। पूर्व तक पुलिस से सांठ-गांठ होने के कारण वह धंधा बेखौफ चला रहा था। वह परसूडीह और गोविंदपुर इलाके में गांजा की सप्लाइ करने के अलावा अपनी दुकान में भी बेचने का काम करता था। पलंग के नीचे छिपाकर रखा था गांजा परसूडीह पुलिस का कहना है कि बरामद गांजा को चंदन शर्मा ने पलंग के नीचे छिपाकर रखे हुये था। गांजा को वह खुद ही घुम-घुमकर इलाके में बेचने का काम करता था। वह पहली बार पुलिस गिरफ्त में आया है। बरामद गांजा के बारे में पुलिस का कहना है कि इसका मूल्य लगभग एक लाख रुपये है।